Gujarat: लेडी बॉस की घटिया करतूत, सैलरी मांगने पर दलित युवक के मुंह में ठूंसा सैंडल…

गुजरात के मोरबी शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस ने कंपनी की मालकिन के साथ छह अन्य लोगों पर एक दलित व्यक्ति पर हमला करने और उसके साथ गलत बर्ताव करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

दरअसल, विभूति पटेल उर्फ रानीबा नाम की महिला के कम्पनी में यह दलित व्यक्ति काम करता था। बुधवार की यह घटना है, जब दलित व्यक्ति ने अपनी सैलरी मांगी तो  उलटा महिला ने उसे मूंह में सैंडल पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर कर दिया।

मालकिन ने दलित व्यक्ति की पिटाई की

पीड़ित व्यक्ति का नाम नीलेश डलसानिया है जिसने मोरबी शहर के पुलिस स्टेशन में उस लेडी बॉस पर शिकायत दर्ज करवाई।

महिला के साथ अन्य आरोपियों में उसका भाई ओम प्रकाश और कंपनी का मैनेजर परीक्षित भी इसमें शामिल है, रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन विभूति पटेल है। अक्तूबर माह के शुरुआत में 12,000 रुपये वेतन के साथ उसने दलित व्यक्ति को काम पे रखा था।

लेकिन 18 अक्तूबर को व्यक्ति को महिला ने कंपनी से बाहर कर दिया। फिर जब पीड़ित ने अपने 16 दिन काम के बदले पैसे मांगे तो महिला ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया।

पीड़ित अपने भाई और पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ पैसे लेने कंपनी में पहुंचा, तब उस लेडी बॉस का भाई ओम प्रकाश कुछ साथियों के साथ वहां आते ही तीनों से मारपीट करने लग गया।

महिला ने बर्बरता करते हुए पीड़ित को थप्पड़ जड़कर घसीटते हुए उसे कंपनी के छत पर ले गई। कंपनी के मैनेजर व महिला के भाई के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने भी उन्हें बेल्ट से मारा पीटा

अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कंपनी की मालकिन विभूति पटेल ने जबरदस्ती करते हुए उसे मूंह में जूते रखकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घर वापस लौटते ही पीड़ित को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल इसकी जांच जारी है ।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन