दीपिका पादुकोण ने कराया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, तस्वीरें खूब लुभा रही..

बॉलीवुड के मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में दीपिका ने पहली बार अपना बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट करवाया है। उनकी डिलीवरी में कुछ ही दिन बाकी हैं, और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। लेटेस्ट फोटोशूट में दीपिका के साथ रणवीर भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखी जा सकती है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका पूरा बेबी बंप नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह भी उनके साथ हैं, और दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार दिख रही है। इससे पहले दीपिका को कई बार बेबी बंप के साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने इसे कभी इस तरह से नहीं दिखाया था। डिलीवरी से पहले उनका यह फोटोशूट फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और खुशी साफ नजर आ रही है। वो ब्लैक आउटफिट में बेबी बंप और अपनी नैचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटोज से यह जाहिर हो रहा है कि वो अपने पहले बच्चे के आगमन के लिए बेहद उत्साहित हैं। दीपिका की इन तस्वीरों पर उन्हें खूब बधाइयाँ मिल रही हैं, जिनमें टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हैं।

दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसमें बताया था कि सितंबर 2024 में वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। अब उनकी ड्यू डेट नजदीक है, हालांकि, उन्होंने इसकी सही तारीख का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन