मोदी-मेलोनी पर दीपक बैज का बड़ा बयान, “हनीमून” वाली टिप्पणी से मचा बवाल ।News4u36

मोदी-मेलोनी पर दीपक बैज का बड़ा बयान, “हनीमून” वाली टिप्पणी से मचा बवाल

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की वायरल तस्वीरों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों किसी “हनीमून” या “वेडिंग शूट” पर गए हों। बैज के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

खाद संकट को लेकर सरकार पर निशाना

दीपक बैज ने प्रदेश में खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई सोसायटियों में किसानों को खाद नहीं मिल रहा और किसान परेशान घूम रहे हैं। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में खाद का कितना स्टॉक उपलब्ध है और कमी दूर करने के लिए क्या अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

कमिश्नरी सिस्टम पर उठाए सवाल

रायपुर में लागू कमिश्नरी व्यवस्था को लेकर भी बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यवस्था सफल होती तो अपराध कम होते, लेकिन हालात इसके उलट हैं। उन्होंने दावा किया कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर कमिश्नरी सिस्टम से जनता को क्या फायदा मिला।

सरपंचों के इस्तीफे पर सरकार घिरी

अंतागढ़ में कई सरपंचों के इस्तीफे के फैसले को लेकर बैज ने कहा कि गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और चुने हुए जनप्रतिनिधि खुद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा, जिसकी वजह से नाराजगी बढ़ती जा रही है।

डिप्टी सीएम अरुण साव पर पलटवार

डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महंगाई और आम लोगों की परेशानियों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।

बीजेपी को दी नसीहत

कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर उठ रहे सवालों पर बैज ने कहा कि भाजपा को पहले अपने संगठन की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा, जबकि भाजपा में अब तक कई नियुक्तियां लंबित हैं और कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन