दंतेवाड़ा: रक्षाबंधन पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने दंतेश्वरी माई से लिया आशीर्वाद

दंतेवाड़ा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – “आज रक्षाबंधन के दिन दंतेवाड़ा में हम सबकी आराध्य देवी दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। बोलो दंतेश्वरी माई की जय।”

यह भी पढ़ें

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को कच्चे सूत से बनी राखी अर्पित करने की 800 साल पुरानी परंपरा इस साल भी निभाई गई। शुक्रवार (8 अगस्त) की शाम मंदिर में विशेष अनुष्ठान के साथ यह परंपरा पूरी की गई, जिसके बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

परंपरा के अनुसार, मंदिर के सेवादारों ने माता के लिए कच्चे सूत की राखी तैयार की। इसे पहले सरोवर में धोया गया, फिर महाआरती के बाद मां दंतेश्वरी को अर्पित किया गया। मान्यता है कि इस परंपरा से जीवन में आने वाली बाधाएं और विघ्न दूर होते हैं।

मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, दंतेवाड़ा में ‘कतियाररास’ के मादरी परिवार के सदस्य पीढ़ियों से मां के सेवादार हैं और यह परंपरा लगातार निभा रहे हैं। रक्षाबंधन पर यहां ‘राखी तिहार’ मनाकर पूरे क्षेत्र में पर्व का शुभारंभ होता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन