कोरबा: शराबी पति का क्रूर चेहरा: पत्नी को मौत के घाट उतारा

कोरबा: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसकी लाश को पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति उमाशंकर अपनी पत्नी ईश्वरी पर शक करता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। तीन दिन पहले हुए विवाद के दौरान गुस्से में आकर उमाशंकर ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश को साइकिल से बांधकर नदी के किनारे ले गया और पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंक दिया।

अपने जुर्म को छिपाने के लिए उमाशंकर खुद थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में उमाशंकर के बयान में कई विरोधाभास मिले जिसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और एसडीआरएफ की मदद से ईश्वरी की लाश को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन