भोरमदेव मंदिर में सीएम साय ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ियों का स्वागत

Chhattisgarh Kawad Yatra 2025 – सावन के तीसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर हजारों कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी मौजूद थे।

सभी नेताओं ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ भोरमदेव मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं और पदयात्री कांवड़ियों का अभिनंदन किया।

भव्य पूजा और रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने भोरमदेव बाबा का दर्शन कर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा और रुद्राभिषेक किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

सीएम साय ने कहा,

“बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर सावन सोमवार को शिव भक्तों के बीच होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”


कांवड़ियों से आत्मीय मुलाकात

भक्तों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और धार्मिक उत्साह की सराहना की। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से स्वागत कर रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन