कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, दिल्ली में गरमाई सियासत ।News4u36

कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, दिल्ली में गरमाई सियासत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज  जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी अमेरिका से भारत पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NEET, CBSE और CUET जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। नई दिल्ली इलाके में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

CJP ने प्रदर्शन में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। पार्टी ने लोगों से तिरंगा और किताब साथ लाने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने और प्रदर्शन को अनुशासित बनाए रखने को कहा।

अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त की और हाल ही में बोस्टन विश्वविद्यालय से जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिग्री पूरी की है। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुके हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन