पापा राव के सरेंडर से खत्म हुआ नक्सलवाद? विजय शर्मा का बड़ा दावा

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने दावा किया है कि कुख्यात नक्सली नेता पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद राज्य में नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में एक भी सक्रिय नक्सली नहीं बचा है।

दरअसल, लंबे समय से वांछित और लाल आतंक का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पापा राव के जल्द ही सरेंडर करने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, वह अगले कुछ घंटों में बीजापुर पहुंच सकता है, जहां वह अपने करीब 17 साथियों के साथ आधुनिक हथियारों सहित आत्मसमर्पण करेगा। इसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक सरेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहले ही इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में एक गुप्त स्थान के लिए रवाना हो चुकी है, जहां से पापा राव को लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद अब यह आत्मसमर्पण संभव हो पाया है।

करीब 25 लाख रुपये का इनामी पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) का अहम सदस्य रहा है। बस्तर में नक्सली गतिविधियों की कमान लंबे समय तक उसी के हाथ में रही।

उसका नाम कई बड़े हमलों में जुड़ा रहा है, जिनमें कुटरू-बेदरे रोड पर हुआ आईईडी ब्लास्ट भी शामिल है, जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा कई एंबुश और सुरक्षाबलों पर हमलों की साजिश में उसकी अहम भूमिका रही है।

पापा राव पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का प्रमुख चेहरा माना जाता था और संगठन के बड़े फैसलों में उसकी सीधी भागीदारी रहती थी। उसकी पत्नी उर्मिला भी इसी संगठन की सदस्य थी, जो एक मुठभेड़ में मारी जा चुकी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन