छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हर महीने दो किश्तों में 20 करोड़ लेते थे बड़े कांग्रेसी नेता

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की पूरक चार्जशीट के मुताबिक, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को हर महीने दो बार में 10-10 करोड़, यानी कुल 20 करोड़ रुपए घोटाले की राशि में से दिए जाते थे।

इतना ही नहीं, इस घोटाले से निकाली गई 1500 करोड़ की राशि को ‘पार्टी फंड’ के नाम पर ट्रांसफर किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किस राजनीतिक दल को दी गई – इसकी जांच अब EOW कर रही है।

कैसे हुआ घोटाले का खेल शुरू?

फरवरी 2019 से शुरू हुआ आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार।

शुरुआत में हर महीने 800 पेटियों की अवैध सप्लाई होती थी, बाद में बढ़कर 400 ट्रक शराब हो गई।

शराब की एक पेटी पहले ₹2840 में, बाद में ₹3880 में बेची जाने लगी।

1 साल में 60 लाख से ज्यादा पेटियां बेची गईं अवैध तरीके से।


राज्य को 8 ज़ोन में बांटकर चला ‘फर्जी शराब’ का सिंडिकेट

नकली शराब बेचने के लिए राज्य के 15 जिलों को चुना गया।

दुकानों पर पहुंचने से पहले ही शराब की बोतलों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाए जाते थे।

सिंडिकेट में शामिल थे –

अरविंद सिंह का भतीजा अमित सिंह

अनुराग द्विवेदी (अनुराग ट्रेडर्स)

सत्येंद्र प्रकाश गर्ग, नवनीत गुप्ता

ये लोग बिना बिल के सप्लाई और ओवरबिलिंग करते थे।

डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई के पीछे थे – दीपक दुआरी, प्रकाश शर्मा।

सुमित फैसिलिटीज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा होलोग्राम लगाए जाते थे – हर होलोग्राम पर 8 पैसे कमीशन लिया जाता था।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन