छत्तीसगढ़: कांकेर में युवक ने फहराया तिरंगा, नक्सलियों ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन की है, जब युवक ने स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर तिरंगा झंडा फहराया था।

युवक की पहचान

मृतक का नाम मनीष नुरुटी है, जो कांकेर जिले के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव का रहने वाला था। झंडा फहराने की वजह से नक्सली उस पर भड़क गए और उसे निशाना बना लिया।

नक्सलियों ने जनअदालत लगाई

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को हथियारबंद नक्सली गांव पहुंचे और मनीष नुरुटी समेत तीन लोगों को पकड़कर ले गए।

गांव में ही नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मौत का फरमान सुनाया।

मनीष की हत्या कर दी गई, जबकि अन्य दो ग्रामीणों की पिटाई करके छोड़ दिया गया।

घटना के बाद नक्सलियों ने गांव के पास बैनर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली।


फिलहाल नुरुटी का शव बरामद नहीं हो पाया है।

मुखबिरी का शक

कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके ऐलेसेला ने बताया कि नक्सलियों को मनीष नुरुटी पर पुलिस की मुखबिरी का शक था।
उन्होंने कहा कि –

बिनागुंडा गांव में नक्सलियों की सक्रियता बनी रहती है।

पिछले डेढ़ साल में नक्सली 4–5 लोगों की हत्या कर चुके हैं।

अब तक मारे गए किसी भी ग्रामीण का पुलिस से कोई संबंध नहीं था।


विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन