छत्तीसगढ़: रायगढ़ में युवती से गैंगरेप, पिकअप में बैठाकर सुनसान जगह ले गए आरोपी

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप की दर्दनाक वारदात सामने आई है। युवती बुधवार दोपहर पचधारी डैम से नहाकर लौट रही थी, तभी रास्ते में मोहल्ले के 2 नाबालिग समेत 4 युवक उसे पिकअप वाहन में बैठाकर घर छोड़ने का झांसा देने लगे।

युवती उनकी बातों में आ गई और पिकअप में बैठ गई। लेकिन आरोपी उसे घर छोड़ने की बजाय सुनसान इलाके में ले गए। वहां चारों ने युवती से जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे धमकाया और उसका मुंह दबा दिया।

घटना के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर नानी ने पूछताछ की, तब पीड़िता ने आपबीती बताई। गुरुवार को पिता के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण को महिला थाना स्थानांतरित कर आगे की जांच जारी है।

पीड़िता के पिता एक सब्जी विक्रेता हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि शाम तक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। सुबह मां ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस जांच जारी: आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन