Chhattisgarh Cabinet Expansion: रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से इंतजार कर रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब संकेत मिल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा –
“इंतजार करिए, कैबिनेट विस्तार जल्द होगा। यह मेरे विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है।”
विदेश दौरे से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार
सीएम विष्णुदेव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, 21 अगस्त तक तीन नए मंत्रियों को शामिल करते हुए कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। भाजपा हाईकमान से इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
दिल्ली यात्रा के बाद दिए थे संकेत
मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपनी दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद भी कहा था कि –
“इंतजार अब खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होगा।”
