धमतरी। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन धमतरी जिले में किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) रायपुर के तत्वावधान में यह भर्ती रैली 10 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित होगी।
इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थी विभिन्न श्रेणियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।
जिलेवार भर्ती रैली की तारीख (District Wise Army Rally Schedule)
एआरओ रायपुर द्वारा 10 से 19 जनवरी 2026 तक जिलेवार कॉल-अप जारी किया गया है। कुल 8999 अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।
🗓️ जिलेवार तिथियां इस प्रकार हैं:
10 जनवरी: सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, जीपीएम
11 जनवरी: बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
12 जनवरी: बालोद
13 जनवरी: बालोद, बस्तर, नारायणपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर
14 जनवरी: जांजगीर-चांपा, कबीरधाम
15 जनवरी: बिलासपुर, सक्ती
16 जनवरी: रायगढ़, कोरबा, बालोदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद
17 जनवरी: खैरागढ़, दुर्ग
18 जनवरी: दंतेवाड़ा, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, मुंगेली
19 जनवरी: धमतरी, बेमेतरा
CEE पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती रैली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
CEE परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित हुई थी।
योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और ई-मेल के माध्यम से भी भेजे गए हैं।
भर्ती रैली में लाना अनिवार्य दस्तावेज
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए समय और तिथि पर इंडोर स्टेडियम, धमतरी पहुंचना अनिवार्य है। साथ में निम्न दस्तावेज लाना जरूरी होगा:
रैली एडमिट कार्ड
8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियां
स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
शपथ पत्र
NCC / खेल / ITI / ड्राइविंग लाइसेंस (यदि लागू हो)
रिलेशनशिप सर्टिफिकेट
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
दलालों से सावधान रहने की अपील
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से दलालों के झांसे में न आने की अपील की है। भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। किसी भी प्रकार की सिफारिश या लेन-देन का कोई स्थान नहीं है।
अभ्यर्थियों के लिए तय हुआ ऑटो-ई-रिक्शा किराया
दूसरे जिलों से आने वाले युवाओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑटो और ई-रिक्शा किराया तय किया गया है।
निर्धारित किराया दरें:
बस स्टैंड से इंडोर स्टेडियम: ₹20 प्रति सवारी
घड़ी चौक से इंडोर स्टेडियम: ₹20 प्रति सवारी
अंबेडकर चौक से इंडोर स्टेडियम: ₹10 प्रति सवारी
जिला परिवहन अधिकारी मुजाहिद खान ने बताया कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।