छतरपुर: महिला ने किया आत्महत्या ,पैरो में लिखा सुसाइट नोट ।News4u36

छतरपुर: महिला ने किया आत्महत्या ,पैरो में लिखा सुसाइट नोट

Mkyadu
2 Min Read

मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के गंज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी, राखी पाल, ने दहेज प्रताड़ना और लगातार होने वाली मारपीट से तंग आकर आत्महत्या कर ली। राखी ने अपने पैरों पर पेन से एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे, जब सारा गांव सो रहा था, राखी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। ससुराल के लोगों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने राखी के शव को फंदे से उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया।

राखी के मायके वाले इस घटना से बेहद दुखी और आक्रोशित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और उसे फांसी पर लटकाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हंगामा और मारपीट भी हुई, लेकिन पुलिस की मध्यस्थता से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

सुसाइड नोट में राखी ने लिखा था कि उसका पति उसे बार-बार शक की निगाहों से देखता था और उसका मोबाइल चेक करता था। अंततः उसने उसका मोबाइल भी छीन लिया, जिससे राखी अपने परिवार से भी बात नहीं कर पाती थी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन