हाई कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए चैतन्य बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद चैतन्य बघेल भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे का जन्मदिन है, ऐसे खास दिन पर बेटे से मिलने का मौका मिलना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।

जेल में बिताए समय को बताया सीख से भरा

मीडिया से खास बातचीत में चैतन्य बघेल ने कहा कि जेल में रहते हुए उन्होंने किताबें पढ़ीं और इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला।
उन्होंने कहा, “संघर्ष के बीच रहकर जीने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। यह समय आत्ममंथन का रहा।”

भूपेश बघेल बोले– यह भी षड्यंत्र का हिस्सा था

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चैतन्य की गिरफ्तारी और पूरी कार्रवाई एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा थी।
भूपेश बघेल ने कहा, “यह सत्य के खिलाफ रची गई साजिश थी, लेकिन आज सत्य की जीत हुई है।”

हाई कोर्ट की टिप्पणी से एजेंसियों की भूमिका उजागर

पूर्व सीएम ने हाई कोर्ट की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दबाव में एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

सत्य की जीत बताए रिहाई

भूपेश बघेल ने कहा,
“सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कांग्रेस के कार्यकर्ता हमेशा सत्य के साथ खड़े रहे हैं।”
उन्होंने महात्मा गांधी, कबीर, गुरु नानक देव और गुरु घासीदास का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा उन्हें महान संतों से मिलती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन और प्रेम के लिए आभार जताते हुए कहा कि चैतन्य बघेल की रिहाई को वे सत्य की जीत के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन