भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने मनाया जश्न, अमिताभ से कंगना तक ने दी बधाई ।News4u36

भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने मनाया जश्न, अमिताभ से कंगना तक ने दी बधाई

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bollywood Reaction on India Women World Cup Win:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। 2 नवंबर की इस ऐतिहासिक रात ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। जैसे ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

इस जश्न में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा और एस.एस. राजामौली जैसे बड़े सितारों ने भारतीय महिला टीम को दिल से बधाई दी।

अमिताभ बच्चन का जोशिला अंदाज़

अमिताभ बच्चन ने एक्स (Twitter) पर लिखा –

“T 5552 – जीत गई!!! भारतीय महिला क्रिकेट… विश्व चैंपियन!! आप हम सभी के लिए गर्व का कारण हैं। बधाई, बधाई, बधाई!”


अजय देवगन बोले – “शुक्रिया चैंपियंस!”

अजय देवगन ने लिखा –

“एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। शुक्रिया चैंपियंस! इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्चा साहस और विश्वास क्या कर सकते हैं।”


सुनील शेट्टी हुए भावुक

सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा –

“पसीना, हौसला, हिम्मत और सच्चा दिल… हमारी नीली वर्दी वाली महिलाओं ने इतिहास रच दिया! हर भारतीय को गर्व है – हम विश्व विजेता हैं!”

राजामौली और कंगना ने भी दी बधाई

फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए लिखा –

“दीप्ति की हरफनमौला प्रतिभा और शेफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी ने गौरव की राह प्रशस्त की!”


कंगना रनौत ने कहा –

“हम विश्व चैंपियन हैं! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से सब कुछ मुमकिन है। जय हिंद!”

प्रियंका चोपड़ा ने जताया गर्व

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा –

“मैं नीले रंग के हीरो को देखते हुए बड़ी हुई हूं… और आज रात वे सब उसी रंग में हैं – विश्व चैंपियन। टीम इंडिया को ढेर सारी बधाई।”

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन