स्कूल के पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र! कवर्धा के गांव में फैली सनसनी : black magic in Kawardha school

black magic in Kawardha school : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना के बाद डर के कारण बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

स्कूल परिसर में तांत्रिक क्रिया का आरोप

मामला जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल का है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस बच्चे की फोटो वहां रखी गई थी, उसकी मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी है।

मंदिर से हटाई गई मृत बच्चे की फोटो

बताया जा रहा है कि यह बच्चा पाठक परिवार का था। परिजनों ने उसकी याद में गांव में एक छोटा मंदिर बनवाकर वहां उसकी फोटो लगाई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से फोटो हटाकर स्कूल परिसर में तांत्रिक क्रिया की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों फैल गया।

ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ में दहशत

जब स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पेड़ के नीचे फोटो और संदिग्ध सामग्री देखी, तो तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्कूल प्रबंधन ने हटाया सामान

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने पेड़ के नीचे रखी सभी सामग्री को हटाकर फेंक दिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन