भूपेश पर भाजपा का रैप अटैक, सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम तेज

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच सियासी जंग अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस के खिलाफ एक रैप सॉन्ग जारी कर नया राजनीतिक हमला बोला है।

भाजपा के छत्तीसगढ़ आधिकारिक हैंडल BJP4CGState से पोस्ट किए गए इस रैप वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा गया है। पोस्ट में लिखा गया है— “कांग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज।”

करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। रैप में भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी नाम लिया गया है। वीडियो में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला और चावल घोटाला जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

यह रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक वार का कांग्रेस किस तरह जवाब देती है और इसका जनता पर कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन