भाजपा एक बार फिर से रायपुर दक्षिण में रिकॉर्ड बनाने को है तैयार: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर: रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सोमवार को एकात्म परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बताते हुए कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से जुटने का आह्वान किया। बृजमोहन ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता और कार्यकर्ताओं के समर्थन से उन्हें विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीतें मिली हैं, और अब समय आ गया है कि वे पार्टी प्रत्याशी सुनील सोनी को विजय दिलाकर नया इतिहास रचें।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्य योजना तैयार करने और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की अपील की। साथ ही, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बाहर गए लोगों को वापस बुलाकर अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि 25 अक्टूबर को एक विशाल नामांकन रैली और 26 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में बृजमोहन अग्रवाल के साथ चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, सह प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन