बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर से EOW करेगी पूछताछ, जाने क्या है मामला?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर चल रहे 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Fraud Case) के मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस केस की गहन जांच कर रही है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस मामले में बॉलीवुड की तीन बड़ी हस्तियां बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर से पूछताछ की जाएगी।

जल्द भेजा जाएगा नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, EOW इन तीनों से जल्द ही पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि 60 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल किस तरह हुआ और क्या यह रकम सही जगह पर खर्च की गई या नहीं।

इससे पहले EOW ने राज कुंद्रा से पूछताछ की थी। पूछताछ में कुंद्रा ने बताया कि इस रकम का कुछ हिस्सा बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को फीस के तौर पर दिया गया था।

राज कुंद्रा से हो चुकी है पूछताछ

बता दें कि मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। EOW को दिए बयान में कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे बाद में उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी के तौर पर समायोजित कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन