बिलासपुर: जादू-टोना के शक में बेटे ने की मां की कुल्हाड़ी से हत्या

बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे विष्णु केवट ने यह खौफनाक कदम एक तांत्रिक की बातों में आकर उठाया।

तांत्रिक के कहने पर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, विष्णु केवट के बच्चे लंबे समय से बीमार रहते थे। बच्चों की बीमारी को लेकर वह परेशान था और इलाज के लिए एक तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने उसे समझाया कि उसके बच्चों की तबीयत खराब रहने की वजह उसकी मां का जादू-टोना है। इसी अंधविश्वास के चलते युवक ने अपनी मां की जान ले ली।

कुल्हाड़ी से वार कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विष्णु ने गुस्से में आकर धारदार टंगिया (कुल्हाड़ी) से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी खुद टंगिया लेकर सीधे चकरभाठा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

थाने में किया चौंकाने वाला खुलासा

थाने में पहुंचकर आरोपी ने पुलिस को बताया—
“मेरे बच्चों की तबीयत बार-बार बिगड़ रही थी। मैंने कई बार मां को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर मैंने टंगिया से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।”

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन