बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में बेटे ने अपनी ही मां पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आरोपी बेटे नारायण प्रसाद खरे ने मां उर्मिला बाई सूर्यवंशी से गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल उर्मिला बाई को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कलेक्टर परिसर से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
