Bilaspur police action birthday
: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर बदमाश युवकों ने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए जमकर हंगामा किया। युवकों ने सड़क पर केक रखकर तलवार से काटा, आतिशबाजी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हाईवे पर मचाया हुड़दंग
20 सितंबर की रात खैरखूंडी गांव के करीब 15 युवक बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर घूमने निकले। इस दौरान उन्होंने रानीगांव के पास सर्विस रोड पर अपनी स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी कर दी। उसी पर केक रखकर ‘जानू भाई’ का जन्मदिन मनाने लगे।
युवकों ने तलवार से केक काटा, आतिशबाजी की और डांस भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तलवार लेकर दोस्त को कंधे पर बैठाया और वीडियो शूट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। रतनपुर थाना पुलिस ने हुड़दंग करने वाले सभी 15 बदमाश युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार युवकों में शामिल हैं –
रुपेश कैवर्त्य पिता स्व. सुरेश कैवर्त्य
कमलेश कुमार सरवन पिता सुखीराम सरवन
रितेश नायक पिता गणेश नायक
कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
रणजीत केंवट पिता सुरेश केंवट
अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
साथ ही अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।
