बिलासपुर: डायरिया से हालात बिगड़े, अस्पताल में टपक रहा पानी – मरीज कहां जाएं?

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – रतनपुर और आसपास के गांवों में दूषित पानी से डायरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक 69 मरीज सामने आ चुके हैं, लेकिन हालात इतने खराब हैं कि अस्पताल में नए मरीजों के लिए बेड तक नहीं बचे।

अस्पताल की हालत खस्ता, छत से टपक रहा बारिश का पानी

रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद खराब है। बारिश का पानी छत से टपक रहा है, जिससे ड्रेसिंग रूम और वार्ड में चारों ओर पानी भर गया है। साथ ही अस्पताल परिसर में गंदगी का आलम है।

37 बेड का अस्पताल फुल, हर दिन आ रहे नए मरीज

रतनपुर अस्पताल में 37 बेड हैं, जो पूरी तरह भर चुके हैं। 4 जुलाई को 2 नए मरीज सामने आए जबकि बीते 4 दिनों में 28 मरीज भर्ती किए गए।
अब हर दिन 10 से 14 नए मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

डॉक्टर और स्टाफ की भारी कमी

जानकारी के अनुसार, पिछले चार दिनों से सिर्फ एक डॉक्टर ड्यूटी पर है। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर हालात को सामान्य बताने में लगे हैं।

SDM ने किया अस्पताल का निरीक्षण

3 जुलाई की रात SDM नितिन तिवारी ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने जब ड्रेसिंग रूम में पानी टपकता और अव्यवस्था देखी तो हैरान रह गए। उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन