बीजापुर न्यूज: पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप, पंचायत सचिव के साथ हुई बदसलूकी, जांच शुरू

बीजापुर। कुटरू थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एसडीओपी कुटरू और उनके सुरक्षा कर्मियों पर पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

घटना उस समय हुई जब तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम (भैरमगढ़) और ग्राम पंचायत उसकापटनम के सचिव बाबू राव पुलसे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में वाहन को साइड न देने की बात पर एसडीओपी और उनके गार्ड्स ने कथित तौर पर दोनों अधिकारियों से दुर्व्यवहार और मारपीट की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने तुरंत एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। आदेश में कहा गया है कि समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला पुलिस और प्रशासन के रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन