बिहार : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

पटना। बिहार की राजनीति आज एक बड़े मोड़ से गुजरी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है। अनुमान है कि 19 नवंबर को बिहार विधानसभा भंग कर दी जाएगी, जिसके बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार गठन की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा की अवधि समाप्त होते ही राज्यपाल NDA को नई सरकार बनाने का आमंत्रण दे सकते हैं।

इधर भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक बुला ली है, जिसमें नए नेता के चयन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद NDA की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री पद का नाम तय किया जाएगा।

नीतीश कुमार का राजभवन जाकर इस्तीफ़ा देना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और नई सरकार को लेकर बड़ी घोषणा किसी भी समय हो सकती है। अगले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन