Bihar: नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट कर लाखों कमाओ… बिहार में अटपटी ‘जॉब’ की खबर से भौचक्की रह गई पुलिस..

Bihar के नवादा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है,जिसे जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए. कुछ साइबर ठगों के द्वारा नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का गंदा धंधा किया जा रहा था.. आइए जानते हैं इस बारे में…

Bihar के नवादा से पुलिस ने कुछ ऐसे साइबर ठगों को पकड़ा है, जो की लोगों को ये लालच देते थे कि उन्हें नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले उनको लाखों रुपये मिलेंगे. इस गलत काम का जाल पूरे देश में फैला है. पुलिस ने इस मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के द्वारा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. इस बीच मौके से 8 साइबर ठगों को गिरफ्त में लिया गया, जहां उनके पास से 9 मोबाइल और 1 प्रिंटर जब्त किया गया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी All India pregnant job (Baby birth service) के नाम से लोगों को पैसों का लोभ देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे. दरअसल, पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद ही छापेमारी करी गई.

ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (शिशु जन्म सेवा) नाम का ये समूह सोशल मीडिया के जरिए लोगो को फांसता था,  पुरुषों को इस बारे में बताकर और लालच देकर अपने झांसे में लिया जाता था, फिर रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे जाते थे।

बातों में फंसाकर पुरुषों से होती थी ठगी

बेबी बर्थ सर्विस में ठगों ने पुरुषों से कहा कि उन्हें सिर्फ निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का काम करना है, इसके लिए बड़ी रकम भी दी जाएगी, कुछ इसी तरह की बातों में फांसने के बाद शुरू में ₹799रुपये पुरुषों से  लिए गए. फिर सिक्योरिटी मनी की मांग रखी गई.जिसकी राशि करीब 5 हजार से 20 हजार रुपये तक थी।

नवादा पुलिस की एसआईटी टीम ने मुन्ना कुमार नाम के एक व्यक्ति के यहां छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक मुन्ना ही इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है.  इस रैकेट के आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं दर्जनभर से अधिक आरोपी फरार हो गए.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन