भिलाई: पुष्पा 2 की कमाई पर चोरों का डाका: सिनेमा से उड़ाए 1 लाख 34 हजार रुपये

भिलाई: भिलाई के मुक्ता सिनेमा में पुष्पा 2 के शो के बाद चोरों ने ऐसा कारनामा किया, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। सोमवार सुबह करीब 4 बजे, दो अज्ञात युवकों ने सिनेमाघर में घुसकर सुरक्षा गार्ड को चाकू दिखाया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लॉकर की चाबी लेकर 1 लाख 34 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

सुबह जब सिनेमा हॉल खुला, तो कर्मियों को चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत मैनेजर को सूचना दी, जिसके बाद भिलाई-तीन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सिनेमा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवक दिख रहे हैं, और गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है।

कैमरों से मदद की उम्मीद

पुलिस ने सिनेमाघर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा। आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश हो रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पुलिस की जांच जारी

छावनी के सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर, चाकू की नोक पर लाखों रुपये की चोरी करना सोची-समझी साजिश लग रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुष्पा 2 से जुड़ा कनेक्शन?

सिनेमाघर में बीते 5 दिनों से पुष्पा 2 हाउसफुल चल रही थी, और हर दिन भारी कलेक्शन हो रहा था। चोरी किए गए पैसे रविवार के अंतिम शो के थे।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन