
Bhilai Spa Center Raid: भिलाई। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्मृतिनगर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से संचालित देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर मौके पर औचक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी (23) कथित तौर पर पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत (22) पर लड़कियां उपलब्ध कराने का आरोप है।
मामले में पुलिस ने तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (22), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (29), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा
