भिलाई।बैंक खाता दूसरे को देना पड़ा भारी, सट्टेबाजी में इस्तेमाल पर 15 युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर क्षेत्र से 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने अपने बैंक खाते दूसरों को दे दिए थे, जिनका उपयोग सट्टेबाजी के पैसों के लेनदेन में किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से वैशाली नगर और शांति नगर इलाके में हड़कंप मच गया। सभी युवकों को उनके घरों से रविवार रात पकड़ा गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही परिजन वैशाली नगर थाने पहुंचे और अपने बच्चों को छुड़ाने की मांग करने लगे, लेकिन थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ पक्के सबूत मौजूद हैं, इसलिए गिरफ्तारी की गई है।

परिजनों ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ललित मोहन को भी थाने बुलाया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि पुलिस युवकों को ले गई है, इसलिए वे थाने पहुंचे।

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि उन्होंने अपना बैंक खाता गदा चौक निवासी कुणाल सोनी और शास्त्री नगर निवासी कुणाल पटनायक को दिया था। दोनों उन्हें खुद बैंक लेकर गए और खाता खुलवाकर अपने पास रख लिया। युवकों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये खाते ऑनलाइन सट्टेबाजी और गलत कामों में इस्तेमाल होंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन