Bharti Singh Second Baby: शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, भारती ने दिया बेटे को जन्म

Bharti Singh Second Baby: मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बने हैं। खास बात यह है कि भारती ने अपने दूसरे बच्चे को इमरजेंसी डिलीवरी के जरिए जन्म दिया, जिसके चलते उन्हें अचानक शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचना पड़ा।

दूसरी बार भी बेटे की मां बनीं भारती सिंह

41 साल की उम्र में भारती सिंह ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक भारती या हर्ष ने सोशल मीडिया पर खुद इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके हर अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, तुरंत अस्पताल ले जाया गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 दिसंबर की सुबह भारती अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए सेट पर जाने वाली थीं। तभी अचानक उन्हें असहज महसूस हुआ। स्थिति बिगड़ने पर बिना देर किए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनकी डिलीवरी कराई गई, जिसमें उन्होंने बेटे को जन्म दिया। राहत की बात यह है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

बेटी की चाह जताते रहे थे भारती-हर्ष

पहले बेटे गोला के जन्म के बाद से ही भारती और हर्ष अपने दूसरे बच्चे को लेकर उत्साहित थे। कई इंटरव्यू और व्लॉग्स में दोनों ने यह इच्छा जताई थी कि इस बार उन्हें बेटी चाहिए।
भारती ने अपने एक व्लॉग में मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर बेटी हुई तो वह उसे दीपिका पादुकोण की बेटी की तरह लहंगा पहनाएंगी, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उन्हें बेटे का सुख दे दिया।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम से नहीं लिया ब्रेक

भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखा। वह लगातार ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग करती रहीं, जिसे वह होस्ट कर रही हैं।
सेट पर भारती अक्सर अपने आने वाले बच्चे को लेकर बातें करती नजर आती थीं। फैंस ने प्रेग्नेंसी में भी इतना एक्टिव रहने के लिए उनकी खूब तारीफ की। इसके अलावा भारती अपने व्लॉग्स और हाल ही में कराए गए मैटरनिटी शूट को लेकर भी चर्चा में रहीं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन