रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने तीन महिला पुलिसकर्मियों पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। कोर्ट के निर्देश पर अब कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
FIR पूर्व महिला थाना प्रभारी बेदवती दरियों, ASI शारदा वर्मा, और महिला आरक्षक फगेश्वरी कंवर के खिलाफ दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया कि काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के विवाद में पुलिसकर्मियों ने उसका पक्ष सुने बिना पीटना शुरू कर दिया। उसके गले और पीठ पर डंडे से चोट के निशान भी आए हैं।
महिला के पति आसिफ अली के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आखिरकार उसने कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कार्रवाई हुई।
गौर करने वाली बात यह है कि बेदवती दरियों पहले से ही विवादों में रही हैं। हाल ही में उन्हें ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, और वह अभी निलंबन पर हैं।
