बस्तर की अनोखी शादी: एक दूल्हा, दो दुल्हनें… और एक ही मंडप में सात फेरे

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव गांव में एक युवक ने एक नहीं, बल्कि दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए।

यह शादी पूरे रीति-रिवाज और समाज की सहमति के साथ संपन्न हुई। शादी का कार्ड और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामे अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। गांव के लोग और दोस्त इस खास मौके पर जमकर नाचे, जिससे माहौल बिल्कुल फिल्मी लग रहा था।

कौन हैं दूल्हा और दुल्हनें



दूल्हा: हितेश (ग्राम बैलगांव)
पहली दुल्हन: फुलबती (ग्राम शंकरपुर)
दूसरी दुल्हन: यामिनी (ग्राम बनियागांव)

23 मार्च 2026 को हल्दी और मंडप की रस्में हुईं, जबकि 24 मार्च को शादी के मुख्य फेरे और आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ।

समाज की रजामंदी से हुआ विवाह

ग्रामीणों के मुताबिक, यह शादी तीनों परिवारों की सहमति और बुजुर्गों के आशीर्वाद से हुई है, ताकि आगे किसी तरह का विवाद न हो।

कानून बनाम परंपरा

हालांकि, भारतीय कानून (हिंदू विवाह अधिनियम) के अनुसार एक से ज्यादा शादी को मान्यता नहीं है। लेकिन बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था में कई बार स्थानीय परंपराएं और आपसी समझ कानून से ऊपर दिखाई देती हैं

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन