Bank Strike Today: रायपुर। अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दो दिन की छुट्टी के बाद आज यानी 27 जनवरी को देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सप्ताह में 5-दिवसीय कार्य प्रणाली (5 Days Working Week) को जल्द लागू करने की मांग को लेकर आज हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर राजधानी रायपुर सहित पूरे देश में देखने को मिलेगा।
रायपुर में सरकारी बैंक रहेंगे बंद
मंगलवार को रायपुर में अधिकतर सरकारी बैंक बंद रहेंगे, जिससे ग्राहकों को लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक एंट्री और अन्य बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो सकती है।
कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद?
हड़ताल के कारण ये बैंक प्रभावित रहेंगे—
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
बैंक ऑफ बड़ौदा
इंडियन ओवरसीज बैंक
समेत कुल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
किन बैंकों पर हड़ताल का असर नहीं?
इन प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य रहेगा—
HDFC Bank
ICICI Bank
Axis Bank
Kotak Mahindra Bank
IndusInd Bank
Yes Bank
IDFC First Bank
Bandhan Bank
लगातार बंद रहे बैंक, बढ़ी परेशानी
गौरतलब है कि बैंक पहले से ही लगातार बंद चल रहे थे—
24 जनवरी: दूसरा शनिवार
25 जनवरी: रविवार
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
27 जनवरी: राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी और बढ़ सकती है। कई बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को सेवा प्रभावित रहने की सूचना दे दी थी।
