1 नवम्बर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस, 1 नवम्बर 2024 (शुक्रवार) को मांस और मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुरूप लिया गया है।

इस संबंध में, नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने आदेश जारी किया है कि इस दिन रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत स्थित सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

यदि इस दिन किसी भी दुकान में मांस या मटन विक्रय करते हुए पाया गया, तो मांस और मटन को जप्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर, नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण और जोन स्वच्छता निरीक्षकगण इस प्रतिबंध के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने जोन क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों का सतत निरीक्षण करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी दुकानदार इस आदेश का पालन करें और कोई भी उल्लंघन न हो।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन