बालोद: वन विभाग का बड़ा छापा: लाखों की अवैध सागौन लकड़ी और फर्नीचर बरामद

बालोद। बालोद वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी से फर्नीचर बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र और उड़न दस्ता टीम ने घोठिया गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर जब्त किया।

अवैध लकड़ी और फर्नीचर का खुलासा

सूचना मिलने पर वन विभाग ने ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पर कार्रवाई की। वह अवैध रूप से सागौन लकड़ी जमा कर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामग्री का निर्माण कर रहा था। टीम ने सर्च वारंट के तहत दबिश दी और बड़ी मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर जब्त किया।

जब्त की गई सामग्री

36 नग सागौन चिरान

8 नग सागौन लठ्ठा

1 नग बीजा लठ्ठा

1 नग डायनिंग टेबल सेट

1 नग सागौन चौखट

2 नग सागौन सोफा

1 नग सागौन दिवान

2 नग सागौन दरवाजे

कुल 2.233 घन मीटर सागौन लकड़ी

फर्नीचर निर्माण में उपयोग होने वाली सभी मशीनें


अनुमानित कीमत और आगे की कार्रवाई

दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर ने बताया कि जप्त की गई लकड़ी और फर्नीचर की कीमत लगभग 2 लाख रुपये के करीब है। जांच अभी जारी है और वन विभाग आगे और कार्रवाई करने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन