June 27, 2026
https://news4u36.in/balod-dondi-water-tank-rescue-mentally-disturbed-man-police-action/
Advertisement Banner

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत ग्राम सुवरबोड़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से परेशान युवक 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक कई घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

युवक की पहचान, तीन बच्चों का पिता

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान पूना राम मंडावी (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल में रह रहा था और उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था।

घंटों तक चलता रहा हंगामा

सोमवार सुबह अचानक युवक गांव की लगभग 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और जोर-जोर से हंगामा करने लगा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

पुलिस ने खाली करवाई टंकी, फिर उतारा नीचे

स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए पहले पानी की टंकी खाली करवाई, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जिला अस्पताल में भर्ती, सेंदरी भेजने की तैयारी

युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद उसे राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी (बिलासपुर) भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन