Badshah Apologizes for Tatiri Song: रैपर बादशाह अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। गाने के बोल पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अश्लील होने के आरोप लगे, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया।
7 अप्रैल को हुई सुनवाई में बादशाह ने आयोग के सामने माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया।
NCW की चेयरपर्सन ने कहा कि गाने के बोल और प्रस्तुति से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। सुनवाई के दौरान बादशाह ने भरोसा दिलाया कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करेंगे।
रैपर ने यह भी कहा कि वह अगले 4 महीनों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक सकारात्मक गाना रिलीज करेंगे और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे।
फिलहाल विवादित गाना ‘टटीरी’ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
