फिल्म ‘थामा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं।
हाल ही में मेकर्स ने 42 सेकंड का एक वीडियो रिलीज किया, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं – “कौन है सबसे शक्तिशाली… स्त्री, भेड़िया या मुंज्या? इनके अलावा एक और भी है – सबसे खतरनाक, जिसे अब लोग सिर्फ एक नाम से जानेंगे – ‘थामा’।”
टीज़र रिलीज डेट – 19 अगस्त 2025
फिल्म रिलीज – दिवाली 2025
