शादी के एक दिन बाद अविका गौर ने शेयर की वेडिंग फोटोज : Avika Gor Wedding Photos

Avika Gor Wedding Photos: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर (Balika Vadhu Fame) ने आखिरकार अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर लिया है। उन्होंने 30 सितंबर को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अविका ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लाल रंग के दुल्हन वाले जोड़े में अविका का ब्राइडल लुक बेहद शानदार दिखा, वहीं दूल्हे राजा मिलिंद पीच कलर की शेरवानी में काफी स्मार्ट लगे।

टीवी पर ही हुई शादी की रस्में

खास बात यह रही कि अविका और मिलिंद की शादी टीवी पर भी दिखाई गई। दोनों इस वक्त रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। शो के सेट पर ही शादी की रस्में पूरी हुईं, जहां दोनों के परिवार और को-स्टार्स मौजूद थे। अविका का कहना है कि जिस तरह उन्होंने कलर्स टीवी पर ‘बालिका वधू’ में दुल्हन की भूमिका निभाई थी, उसी चैनल पर असल जिंदगी में दुल्हन बनना उनके लिए खास अनुभव रहा।

पांच साल की लंबी लवस्टोरी

अविका और मिलिंद की लवस्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 में हैदराबाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अविका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहली ही नजर में मिलिंद को दिल दे बैठी थीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और कपल ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

इस साल जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन