यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर हमला, जानें पूरी घटना

मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लक्ष्य चौधरी ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा कर उन पर हमला किया। उन्होंने इसे ‘हत्या की कोशिश’ बताया और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

क्या हुआ था?

लक्ष्य ने बताया कि जब वह रूस से भारत लौट रहे थे, तभी से उनकी इंस्टा स्टोरी को कुछ लोग फॉलो कर रहे थे। उनकी फ्लाइट 16 फरवरी को सुबह 4:30 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट (टर्मिनल 2) पर उतरी। उनके दोस्त की स्कॉर्पियो कार लेने आए थे, लेकिन रास्ते में 3 कारों में सवार 7-8 लोगों ने उनका पीछा किया।

हमलावर कौन थे?

लक्ष्य के मुताबिक, हमलावरों में कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन पर उन्होंने रोस्टिंग वीडियो बनाए थे, जिनमें अमन बिसला और हर्ष विकल शामिल थे। उन्होंने बताया,
“ये लोग गुंडे थे, जिनके हाथों में हॉकी, डंडे और हथियार थे। उन्होंने हमारी कार पर हमला किया। अगर हम सही समय पर वहां से नहीं निकलते, तो हमें मार डालते।”

वीडियो में क्या दिखा?

लक्ष्य ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कुछ लोग थार गाड़ी से उतरकर उनकी कार की तरफ बढ़ते और हमला करने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपनी कार की टूटी हुई खिड़कियों का वीडियो भी शेयर किया।

https://twitter.com/lakshayonly/status/1890941258509520953

कार्रवाई की मांग

लक्ष्य ने इस घटना के बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए हमलावरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

कौन हैं लक्ष्य चौधरी?

लक्ष्य चौधरी एक लोकप्रिय यूट्यूबर और रोस्टर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अपने रोस्टिंग और रिएक्शन वीडियो के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन