Asia Cup2022: राहुल द्रविड़ हुए कोविड पॉजिटिव, एशिया कप में अब इस दिग्गज पर है हेड कोच की जिम्मेदारी!

Asia Cup2022: राहुल द्रविड़ हुए कोविड पॉजिटिव, एशिया कप में अब इस दिग्गज पर है हेड कोच की जिम्मेदारी!

एशिया कप 2022 के लिए रवाना होने से पहले ही टीम इंडिया के हेड कोच हुए कोविड के शिकार । ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में कोच की जिम्मेदारी के लिए बीसीसीआई की ओर से वीवीएस लक्ष्मण को ही सीधे जिम्बाब्वे से दुबई भेज दिया गया है।

टीम इंडिया 2022 एशिया कप के लिए दुबई रवाना होने ही वाले थे,इसी दौरान कोविड टेस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए , अभी वे भारत में ही हैं। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूर्व क्रिकेटर और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को दुबई भेज दिया गया है, जो की अभी हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर इंडिया टीम के लिए मुख्य कोच के रूप में भी गए थे।

जिम्बाब्वे के दौरे पर गए कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जो की 2022 एशिया कप का हिस्सा थे। मिली जानकारी अनुसार वे खिलाड़ी और वीवीएस लक्ष्मण अब दुबई पहुंच चुके हैं, राहुल द्रविड़ अभी कोरोना से संक्रमित हैं। ऐसे में टीम को मार्गदर्शन देने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता थी, जो प्रमुख कोच की भूमिका निभा सके। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे से उस टीम के साथ भारत नहीं पहुंचे, जो एशिया कप में शामिल नहीं हैं। ऐसे में यह साफ है कि वे दुबई के लिए ही रवाना हुए हैं।

हालांकि, अभी तक यह बात आधिकारिक नहीं है कि वीवीएस लक्ष्मण ही 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप में भारत के लिए अस्थायी कोच होंगे, क्योंकि मुख्य हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण यूएई नही गए हैं। जाहिर है, यह सिर्फ एक अनौपचारिक व्यवस्था ही है, क्योंकि बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को टूर्नामेंट हेतु कोच के रूप में नामित नहीं किया है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन