धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अरुण साव का तीखा जवाब

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है और अब उन्हें किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

13 दिसंबर को विष्णु देव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित करेगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, यह साल सरकार के लिए ऐतिहासिक और सफलता भरा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और शाह जी के वादे पूरे हो रहे हैं, और हर वर्ग की इच्छाओं को पूरा किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

कांग्रेस के धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदर्शन करने के सवाल पर साव ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के हित की बात करने का कोई हक नहीं है, क्योंकि उसने किसानों को हमेशा धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में पूरी व्यवस्था है, तो कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लिए कभी कुछ नहीं किया। अब ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए भी उन्हें तरसना पड़ेगा। भाजपा सरकार ओबीसी हितैषी है और पिछड़े वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन