अंबिकापुर में विरोध के चलते रद्द हुआ अंजलि अरोड़ा का गरबा कार्यक्रम

अंबिकापुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में रास-गरबा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर अश्लीलता के आरोप लगाते हुए विरोध भी सामने आ रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में होने वाला एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का गरबा कार्यक्रम विरोध के चलते रद्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताया था। उनका कहना था कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व में फूहड़ता और अश्लीलता फैलाने वाले कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं हैं। विरोध बढ़ने पर आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा का शो निरस्त करने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले अंबिकापुर में एल्विश यादव के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ था। 27 सितंबर को होटल पर्पल ऑर्चिड में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और एल्विश यादव को होटल के बाहर से ही वापस भेज दिया था। इसी विवाद और दबाव के कारण 28 सितंबर को होने वाला अंजलि अरोड़ा का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्रि जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व पर अश्लीलता और फूहड़ता वाले इवेंट्स किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन