अंबिकापुर में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह रिंग रोड के पास लोगों ने एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव की हालत बहुत खराब थी—चेहरा पत्थर से कुचला गया था और शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे। मामले को और भी गंभीर बनाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों के अनुसार, यह मामला हत्या का लग रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
