June 21, 2026
Air India प्लेन क्रैश: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, पूर्व CM विजय रूपाणी थे सवार
Advertisement Banner

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई शव बुरी तरह जल गए हैं, जिनकी पहचान मुश्किल हो रही है।

टकराने से लगी भीषण आग, आसपास के घरों को नुकसान

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही टेकऑफ किया, उसके कुछ ही मिनटों बाद हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। आसपास के घरों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

डॉक्टरों की कॉलोनी पर गिरा विमान, कई घायल

हादसे में अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की कॉलोनी को भी नुकसान पहुंचा है। कई डॉक्टर घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला है।

विमान में सवार थे 242 लोग, पूर्व CM विजय रूपाणी भी शामिल

एयर इंडिया के मुताबिक, विमान में 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट मौजूद थे। इनमें से:

169 यात्री भारतीय नागरिक

53 यात्री ब्रिटिश नागरिक

7 पुर्तगाली नागरिक

1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।


हैरानी की बात यह है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। उन्हें 2D सीट मिली थी, जिसका टिकट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पायलट ने दी थी आपातकालीन चेतावनी

ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के मुताबिक, विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद पायलट ने ‘मे-डे कॉल’ भेजा, जो किसी भी गंभीर आपात स्थिति में दिया जाता है। लेकिन इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी, अमित शाह और मोदी पहुंचे अहमदाबाद

घटना की गंभीरता को देखते हुए:

गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

हादसे वाली जगह पर फायर ब्रिगेड, NDRF, SDRF और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

सूरत, वडोदरा सहित अन्य शहरों से भी एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें बुलाई गई हैं।


एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है, जिससे लोग अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं।

गृह मंत्री का बयान

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा –

“अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं आहत हूं। राहत टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं।”

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन