भारत आते ही गिरफ्तार हुआ मुंबई 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा ।News4u36

भारत आते ही गिरफ्तार हुआ मुंबई 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मुंबई 26/11 आतंकी हमले की साजिश रचने वाले तहव्वुर राणा को भारत पहुंचते ही गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया।

NIA को मिली 18 दिन की रिमांड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कोर्ट से राणा की 20 दिन की हिरासत मांगी थी। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को राणा को 18 दिन की NIA रिमांड में भेज दिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचा राणा

गिरफ्तारी के बाद तहव्वुर राणा को भारी सुरक्षा के साथ कोर्ट लाया गया। उसके काफिले में बख्तरबंद गाड़ी, SWAT टीम की वैन और एंबुलेंस शामिल थीं।

गृह मंत्रालय ने किया मजबूत पक्ष पेश

गृह मंत्रालय ने इस मामले की पैरवी के लिए वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन और विशेष सरकारी वकील नरेंद्र मान को नियुक्त किया है। वहीं, कोर्ट ने राणा को कानूनी सहायता के लिए वकील भी मुहैया कराया है।

NIA ने कोर्ट में पेश किए सबूत

NIA ने तहव्वुर राणा के खिलाफ कई सबूत कोर्ट में पेश किए, जिनमें उसके भेजे गए ईमेल भी शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि इस आतंकी हमले की साजिश को पूरी तरह समझने के लिए राणा से पूछताछ बेहद जरूरी है।

डेविड हेडली से जुड़ा है मामला

NIA ने बताया कि अमेरिका की जेल में बंद आतंकी डेविड हेडली ने भारत आने से पहले राणा के साथ हमले की साजिश पर बातचीत की थी और उसे ईमेल भेजे थे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन