नक्सलवाद को झटका: कोत्तागुड़ेम में 60 उग्रवादियों ने हथियार डाले

तेलंगाना के कोत्तागुड़ेम में शनिवार को 60 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 6 महिलाएँ भी शामिल हैं। यह सरेंडर भद्राद्री कोत्तागुड़ेम में आईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जिसे नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अब फोर्स छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के सबसे सुरक्षित नक्सली ठिकानों तक पहुंच चुकी है, जो नक्सलियों के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है। सुरक्षा बलों ने नक्सली सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुदर्शन के स्मारक और ट्रेनिंग कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है। इस कैंप में नक्सली कमांडर हिड़मा, देवा की बटालियन और नए लड़ाकों को ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन अब वहां सुरक्षाबलों का कब्जा है।

सरेंडर करने वाले नक्सली लंबे समय से भद्राद्री कोत्तागुड़ेम इलाके में सक्रिय थे, जो बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर से सटा हुआ है। लगातार चल रहे फोर्स के ऑपरेशन के कारण नक्सली कमजोर हो रहे हैं और कई छोटी टुकड़ियों व कमेटी के सदस्य सरेंडर कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत आज 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन