मरवाही जंगल में मिला भालू का क्षत-विक्षत शव, शिकार की आशंका

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिकारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे अब भालू भी जंगल में सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मरवाही वन मंडल के उषाड़ बीट का है, जहां एक भालू का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव के कुछ अंग गायब हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला मनेंद्रगढ़ वन मंडल और मरवाही वन मंडल की सीमा का है। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वन विभाग को अब इसकी भनक लगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही भालू की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

शिकारियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, लेकिन वन विभाग न तो उन पर कार्रवाई कर पा रहा है और न ही शिकार की घटनाओं का समय पर पता लगा पा रहा है। ऐसे में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस घटना की पुष्टि डीएफओ रौनक गोयल ने की है। अब देखना होगा कि वन विभाग शिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन