जांजगीर चांम्पा: 9 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में शोक

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

जांजगीर-चांपा: जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 9 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर में जगदेव पटेल के घर के पास नया तालाब बनाया गया है। रविवार दोपहर, गांव के पांच बच्चे पिकनिक मनाने वहां पहुंचे थे। दोपहर के खाने के बाद, कुमारी पुष्पा पटेल तालाब के किनारे बर्तन धो रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई और डूबने लगी।

बच्चों ने दी सूचना, लेकिन बचाई नहीं जा सकी जान

पीकनिक में गई अन्य बच्चों ने तुरंत मोहल्लेवालों को इसकी जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत तालाब में खोजबीन कर बच्ची को बाहर निकाला और जिला जांजगीर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता काम पर गए थे

मृतका के पिता ने बताया कि घटना के समय वे और उनकी पत्नी पामगढ़ में काम कर रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे मोहल्ले के राहुल निर्मलकर ने फोन कर बताया कि तुरंत घर आ जाओ। जब वे घर पहुंचे, तब उन्हें इस दुखद हादसे की जानकारी मिली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय, जांजगीर भेज दिया गया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन